Advertisement

बावड़ी पंचायत समिति में कल ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान शिविर

blank

ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान, सुबह 11 से शाम 5 बजे तक सभी विभाग रहेंगे मौजूद

बावड़ी। पंचायत समिति बावड़ी क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई एवं समस्या समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर राजीव गांधी सेवा केन्द्रों पर लगाए जाएंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के सामने रख सकेंगे।

बावड़ी उपखंड अधिकारी जवाहर राम चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार और जोधपुर जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मई माह के प्रथम गुरुवार को यह विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित करना है, ताकि उन्हें बार-बार पंचायत समिति या उपखंड कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।

blank

शिविर में ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, गिरदावर सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग और चिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सभी संबंधित विभागों के कर्मचारी मौके पर ही समस्याओं के प्रतिवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित समाधान करने का प्रयास करेंगे।

यह जनसुनवाई कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करवाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *