Advertisement

बावड़ी NSUI ब्लॉक अध्यक्ष बने बीरम राम देवड़ा, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

blank

बावड़ी। NSUI के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार जोधपुर ग्रामीण जिले की कार्यकारिणी एवं विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में बावड़ी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बीरम राम देवड़ा को नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद बावड़ी क्षेत्र के NSUI कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बीरम राम देवड़ा का स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

blank

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बीरम राम देवड़ा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ-साथ विद्यार्थियों की समस्याओं और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने का काम करेंगे। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बावड़ी क्षेत्र में NSUI की गतिविधियों को और गति मिलेगी।

वहीं, नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष बीरम राम देवड़ा ने NSUI के शीर्ष नेतृत्व एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ निभाते हुए विद्यार्थियों के हितों के लिए लगातार कार्य किया जाएगा।

blank

बीरम राम देवड़ा की नियुक्ति के बाद स्थानीय NSUI कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और कार्यकर्ताओं ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *