Advertisement

बावड़ी नकबजनी का खुलासा: CCTV से 2 आरोपी गिरफ्तार, कई चोरी की वारदातें कबूलीं | PRP NEWS

blank

खेड़ापा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3-4 दिन पहले हुई दुकान चोरी का खुलासा, आरोपियों ने पूर्व की नकबजनी और बाइक चोरी भी स्वीकार की।


बावड़ी में बड़ी नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने कस्बा बावड़ी में 3-4 दिन पहले हुई बड़ी नकबजनी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस थाना खेड़ापा की टीम ने की।

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में थाना खेड़ापा पुलिस ने प्रकरण संख्या 220/2026 में कार्रवाई करते हुए अणदाराम (19) निवासी डावोला का बास, बावड़ी तथा सुनील (24) निवासी सेवकी कल्ला को गिरफ्तार किया।

blank

पुलिस के अनुसार 29 जुलाई की मध्यरात्रि को बावड़ी मुख्य बाजार स्थित सुरेश की किराना दुकान का ताला तोड़कर घी, तेल, ड्राई फ्रूट सहित महंगे किराना सामान की चोरी की गई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र की सहायता से दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई।

व्यापारियों के विरोध के बाद तेज हुई कार्रवाई

बावड़ी कस्बे में लगातार हो रही चोरी और नकबजनी की घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद कर धरना भी दिया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लाखावत एवं वृत्ताधिकारी भंवरलाल बुनकर के सुपरविजन में थाना प्रभारी लाखाराम को जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए।

blank

पूछताछ में कई वारदातें कबूलीं

पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बावड़ी कस्बे में पूर्व में हुई दो-तीन नकबजनी की घटनाओं तथा एक मोटरसाइकिल चोरी की वारदात भी स्वीकार की है। पुलिस अन्य चोरी के मामलों और चोरी गए माल की बरामदगी को लेकर पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी

  • अणदाराम पुत्र नरसिंगाराम जाट (19), निवासी डावोला का बास, बावड़ी
  • सुनील पुत्र भागुराम जाट (24), निवासी सेवकी कल्ला

कार्रवाई में रही विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लाखाराम, उपनिरीक्षक चिमनाराम, रामकरण सिंह, कांस्टेबल सुरेन्द्र ग्वाला (विशेष भूमिका), हरिराम तथा महेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *