Advertisement

बावड़ी ब्लॉक में फिर चमका बालाजी स्कूल का नाम, विज्ञान वर्ग में विनोद और युवराज बने टॉपर

blank

बावड़ी। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। परिणाम घोषित होते ही बावड़ी उपखंड क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस बार भी बालाजी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल एवं श्री बालाजी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बावड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर इतिहास रच दिया।

blank

विज्ञान वर्ग में विद्यालय ने पूरे बावड़ी ब्लॉक में टॉप स्थान हासिल किया।विनोद पुत्र रामाकिशन, सेवकी कला ने 97.40% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। वही
युवराज पुत्र सोहनराम, नेतङा ने 95.40% अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है

blank

विद्यालय के चेयरमैन हनुमान राम सांखला ने दोनों विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

blank

NDA में जाने का सपना

टॉपर छात्र विनोद और युवराज ने बताया कि उनका लक्ष्य आगे चलकर NDA (नेशनल डिफेंस एकेडमी) में चयनित होकर देश सेवा करना है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में जश्न का माहौल रहा और शिक्षकों व अभिभावकों ने विद्यार्थियों का माला पहनाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *