Advertisement

अजमेर में साल की सबसे बड़ी कार्रवाई: ₹2.60 करोड़ का 17.27 क्विंटल डोडा पोस्त जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

blank

अजमेर। नशा मुक्त अभियान के तहत अजमेर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस साल की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अजमेर पुलिस ने NH-48 स्थित दिलवाड़ी पुलिया के पास एक ट्रेलर से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, ट्रेलर नंबर RJ01GB9453 में कुल 17 क्विंटल 27 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹2.60 करोड़ बताई जा रही है। तस्करों ने चालाकी से डोडा पोस्त को 86 कट्टों में भरकर ऊपर से 677 कट्टे गेहूं के रखकर छुपाया हुआ था, ताकि जांच से बचा जा सके।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भीलवाड़ा निवासी गणेश बैरवा और चेतन बैरवा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह पूरी कार्रवाई राजेन्द्र सिंह (आईजी) और हर्षवर्धन अग्रवाला (एसपी) के निर्देशन में की गई। टीम का नेतृत्व अशोक बिशु ने किया, जिसमें हेड कांस्टेबल महेंद्र टांडी और कांस्टेबल कल्याण व रवि समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक अहम सफलता माना जा रहा है और इससे अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *