चाखू /मनोज पंचारिया। आंगनबाड़ी केंद्र चाखू-1 पर गुरुवार को लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बच्चों और ग्रामीणों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोहरी शर्मा एवं सहायिका राजू कंवर की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाखू से डॉ. विकास बिश्नोई (MO), इमरान खान पठान (नर्सिंग ऑफिसर) एवं मेनका बिश्नोई (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साझा की।

चिकित्सा टीम ने नौनिहालों को स्वच्छता, स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने के बारे में बताया। साथ ही बच्चों और लाभार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मनोहरी शर्मा की ओर से बच्चों को फल एवं मिठाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम में खेत सिंह राठौड़, मोहन सिंह देवड़ा, भोम सिंह, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अईपाल सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply