Advertisement

Hyundai Motor India ला रही है 2 नई SUV, प्रीमियम मिड-SUV और इलेक्ट्रिक कार देगी Tata Nexon EV को टक्कर

blank

Hyundai Motor India भारतीय बाजार में अपनी SUV लाइनअप को और मजबूत करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही भारत में दो नई SUV लॉन्च करने वाली है। इनमें एक प्रीमियम मिड-साइज SUV होगी, जबकि दूसरी एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसे खास तौर पर Tata Nexon EV को टक्कर देने के लिए तैयार किया जा रहा है।

blank

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नई मिड-SUV भारतीय ग्राहकों को ज्यादा स्पेस, प्रीमियम फीचर्स और आधुनिक टेक्नोलॉजी का अनुभव देगी। वहीं इलेक्ट्रिक SUV को किफायती कीमत और लंबी रेंज के साथ पेश किया जा सकता है।

नई मिड-SUV में मिलेगा ज्यादा स्पेस और प्रीमियम फीचर्स

रिपोर्ट्स के अनुसार, Hyundai की नई मिड-SUV कंपनी के K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित हो सकती है। यह प्लेटफॉर्म बेहतर सेफ्टी, ज्यादा केबिन स्पेस और एडवांस फीचर्स के लिए जाना जाता है। माना जा रहा है कि यह SUV मौजूदा Hyundai Creta से आकार में बड़ी होगी और इसमें ज्यादा प्रीमियम इंटीरियर देखने को मिलेगा।

नई SUV में नेक्स्ट जनरेशन ADAS (Advanced Driver Assistance System) फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इसके अलावा इसमें Creta वाले पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि कंपनी पहली बार इस लाइनअप में Strong Hybrid तकनीक भी शामिल कर सकती है।

blank

इलेक्ट्रिक SUV देगी Tata Nexon EV को चुनौती

Hyundai की आगामी इलेक्ट्रिक SUV का कोडनेम HE1i बताया जा रहा है। इसे भारत में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक वाहन बाजार को ध्यान में रखकर विकसित किया जा रहा है। कंपनी इस EV को किफायती बनाने के लिए ज्यादातर पार्ट्स का निर्माण भारत में ही करेगी। साथ ही बैटरी पैक भी किसी लोकल सप्लायर से लिया जा सकता है।

यह नई इलेक्ट्रिक SUV E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसका इस्तेमाल विदेशी बाजार में बिकने वाली Hyundai Inster EV में भी किया जाता है।

बैटरी और रेंज विकल्प

blank

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Hyundai EV को स्टैंडर्ड और लॉन्ग रेंज दोनों वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। इसमें 42kWh और 49kWh के बैटरी पैक मिलने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह भारत में भी यह EV लगभग 300 किमी से 355 किमी तक की रेंज दे सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *