Advertisement

आतंकवादी से एक्टर बनने पर घिरे ‘धुरंधर 2’ के जहूर मिस्त्री, आलोचनाओं पर दिया करारा जवाब

blank

धुरंधर’ में हाईजैकर का रोल निभाने पर घिरे धुरंधर: द रिवेंज के एक्टर विवेक सिन्हा, आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी,फिल्म धुरंधर (2025) और इसके सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज में हाईजैकर जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले एक्टर विवेक सिन्हा को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब इस पूरे विवाद पर एक्टर ने खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

blank

आतंकवादी के किरदार को लेकर मिली आलोचना

विवेक सिन्हा ने बताया कि उन्हें हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक महिला दर्शक का मैसेज मिला, जिसमें उनसे सवाल किया गया कि उन्होंने इस तरह का रोल पैसे के लिए क्यों स्वीकार किया। दर्शक ने यहां तक कहा कि उन्हें इस किरदार के लिए शर्म आनी चाहिए।

एक्टर ने यह भी साझा किया कि उस महिला ने उनकी धार्मिक पहचान को लेकर भी टिप्पणी की और पूछा कि वह खुद एक हिंदू होते हुए ऐसा किरदार कैसे निभा सकते हैं।

एक्टर ने दिया जवाब

विवेक सिन्हा ने कहा,

“मैं सोच में पड़ गया था कि मुझे जवाब देना चाहिए या इसे नजरअंदाज कर देना चाहिए। लेकिन फिर मैंने फैसला किया कि मुझे अपनी बात रखनी चाहिए।”

blank

इसके बाद उन्होंने उस दर्शक को एक वॉइस नोट भेजकर समझाने की कोशिश की कि एक कलाकार का काम विभिन्न किरदार निभाना होता है और इसे किसी व्यक्तिगत विचारधारा से जोड़कर नहीं देखना चाहिए।

कलाकार की जिम्मेदारी पर क्या बोले?

एक्टर ने यह भी संकेत दिया कि फिल्मों में निभाए गए किरदार और वास्तविक जीवन के विचार अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों को समझना चाहिए कि अभिनय एक पेशा है, जिसमें कलाकार को कई तरह के रोल निभाने पड़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *