Advertisement

नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर एवं नेत्र जागरूकता सभा का हुआ आयोजन, 160 लोगों ने कराई आंखों की जांच

blank

तिजारा । कस्बे के ग्राम जलालपुर में डॉ. श्रॉफ चैरिटी ऑई हॉस्पिटल और रिलैक्सो फाउंडेशन के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर एवं नेत्र जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। शिविर के संयोजक अखिलेश यादव और आयोजनकर्ता बिक्रम सिंह गुर्जर तथा सुभाष उर्फ कालू ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आंखों की देखभाल और आंखों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने इस दौरान उपस्थित लोगों को आंखों की देखभाल के उपायों के बारे में विस्तार से बताया और विभिन्न आंखों की बीमारियों के लक्षणों से अवगत कराया। शिविर में मशीनों के माध्यम से सभी लोगों की आंखों की निशुल्क जांच की गई और जिनकी आंखों का ऑपरेशन करना था, उन्हें चिन्हित कर ऑपरेशन के लिए भेजा गया।

इस कैंप में 160 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई, और साथ ही उन्हें मुफ्त में चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर के दौरान ग्राम के सभी प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित रहे और इस नेक पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *