Advertisement

दिव्यांगजनों को 160 सहायक उपकरणों का वितरण, उत्कृष्ट सेवा करने वालों का सम्मान

blank

खैरथल-तिजारा । भारत सरकार की एडिप योजना के तहत दिव्यांगजनों को निशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने हेतु 11 से 21 नवंबर 2024 तक विभिन्न ब्लॉक स्तरों पर परीक्षण शिविरों का आयोजन किया गया था, जिनमें 135 दिव्यांगजनों का चयन किया गया था। इन चयनित दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान करने के लिए आज अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर एक विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट ने कुल 160 सहायक उपकरणों का निशुल्क वितरण किया। इसके साथ ही दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नरसी राम शास्त्री, संजीव कुमार यादव, प्रताप सिंह, रवि दासवानी और नीरज भडाना को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में जिला परिवीक्षा अधिकारी रमेश दहमीवाल, समाज कल्याण अधिकारी गजराज यादव, नीरज भडाना सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *