जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर व जोधपुर जिला के निर्देशाधीन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को ’’राष्ट्रीय बाल दिवस’’ के अवसर पर इस प्राधिकरण के क्षेत्राधीन लार्ड सत्यम सीनियर सैकण्डरी स्कूल, नयापुरा, जोधपुर व राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, खाण्डा फल्सा, जोधपुर में विधिक जागरूकता शिविरों व जागरूकता रैलियों का आयोजन किया गया।
शिविरों में उपस्थित इन विद्यालयों के छात्र व छात्राओं को संबोधित करते हुए राकेश रामावत, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर द्वारा राष्ट्रीय बाल दिवस मनाये जाने के उद्देश्य बताते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी से अवगत कराया साथ ही जीवन मंे शिक्षा के महत्व के बारे में बताते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण की जन कल्याणकारी योजनाएं पीड़ित प्रतिकर स्कीम, राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता, लीगल एड फिडेंस काउंसिल सिस्टम व नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे भी जानकारी दी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला मनीष हरजाई द्वारा बच्चों को गुडटच-बेडटच के बारे में बताते हुए कैरियर प्लान संबंधी जानकारियां दी तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित पुस्तकें उक्त विद्यालयों को भेंट की।
कार्यक्रमों में लार्ड सत्यम सीनियर सैकण्डरी स्कूल, नयापुरा के प्रिंसीपल मुकेश टाक, अधिवक्ता प्रमेन्द्र पुरी, संपत्त सिंह गहलोत, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, खाण्डा फल्सा की प्रिंसीपल अनिता व्यास तथा समर्पण मारवाड़ सेवा संस्थान के अध्यक्ष कपिल आरोड़ व महिला मोर्चा अध्यक्ष विजय लक्ष्मी अरोड़ा, पीएलवी राजल गहलोत आदि उपस्थित रहकर बच्चों को संबांधित करते हुए कानूनी जानकारियां प्रदान की।


Kendra2807
https://shorturl.fm/Py1ys