जोधपुर | जिला प्रशासन और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर की ओर से वृद्धजन और दिव्यांगजन हेतु कृत्रिम अंग उपकरण चिह्नीकरण शिविर 6 से 10 अक्टूबर को जिले के विभिन्न ब्लॉक पर आयोजित किए जाएंगे।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जोधपुर के संयुक्त निदेशक अनिल व्यास ने बताया कि शिविर में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण नियम (एलिम्को) की टीम दिव्यांगों के साथ ही 60 अधिक आयु के वृद्धजनों को वयोश्री योजनान्तर्गत उपकरण हेतु चिन्हित करेगी।
योजना के लिएआवश्यक दस्तावेज
इसके लिए वृद्धजन अपना आधार और जनाधार तथा दिव्यांगजन आधार व जनाधार के साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र लेकर शिविर में आयें।
यहां रहेंगे शिविर-
6 अक्टूबर – बालेसर-सेखाला का शिविर नगरपालिका बालेसर में, शेरगढ़ व चामू का पंचायत समिति शेरगढ में, लूणी-थवा का मथुरादास माथुर अस्पताल जोधपुर में।
7 अक्टूबर – पंचायत समिति बावड़ी व भोपालगढ में तथा केरू व मंडोर पंचायत समिति का मथुरा दास माथुर अस्पताल जोधपुर में।
8 अक्टूबर – पीपाड़ व बोरून्दा का ग्राम पंचायत बोरून्दा, बिलाड़ा का पंचायत समिति बिलाड़ा में व जोधपुर शहर के लोगों के लिए मथुरा दास माथुर अस्पताल जोधपुर में।
9 अक्टूबर – पंचायत समिति तिंवरी व पंचायत समिति ओसियां में।
10 अक्टूबर – जोधपुर जिले के समस्त शेष रहे लोगों के लिए मथुरा दास माथुर अस्पताल जोधपुर में बड़ा शिविर।


Leave a Reply