तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने साउथ सिनेमा और राजनीति दोनों में हलचल मचा दी है। साउथ सुपरस्टार और राजनेता विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए शानदार जीत दर्ज की है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद जश्न का माहौल बना हुआ है।

इस खास मौके को और भी दिलचस्प बना दिया अभिनेत्री तृषा कृष्णन के बर्थडे ने। विजय की इस बड़ी जीत का दिन तृषा के जन्मदिन के साथ जुड़ गया, जिसे फैंस एक खास संयोग के तौर पर देख रहे हैं। जीत के बाद तृषा कृष्णन खुद विजय को बधाई देने उनके घर पहुंचीं, जिसकी चर्चा अब सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है।
पिछले कुछ समय से तृषा कृष्णन और विजय थलापति का नाम अक्सर सुर्खियों में रहा है। दोनों की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं। यहां तक कि दोनों के रिश्ते को लेकर डेटिंग की अफवाहें भी उड़ चुकी हैं, हालांकि इस पर दोनों की ओर से कभी कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया।

वहीं, अगर चुनावी नतीजों की बात करें तो विजय की पार्टी TVK ने तमिलनाडु में दमदार प्रदर्शन किया है। पहली बार चुनावी मैदान में उतरे विजय ने अपनी लोकप्रियता को वोटों में बदलते हुए बड़ी जीत हासिल की और राजनीतिक गलियारे में अपनी मजबूत एंट्री दर्ज कराई है।

इस जीत के बाद विजय थलापति न सिर्फ सिनेमा के सुपरस्टार बल्कि राजनीति के भी उभरते हुए बड़े चेहरे बनकर सामने आए हैं। वहीं तृषा कृष्णन का उन्हें इस खास मौके पर बधाई देना फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है

Leave a Reply