Advertisement

19 नवंबर को एस०बी०आई० बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत

blank

13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयुपर के निर्देशानुसार 19 नवम्बर को आयोजित होने वाली एस०बी०आई० बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत तथा 13 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की पूर्व तैयारियों एवं सफलता के संबंध में पूरण कुमार शर्मा,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ( जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर जिला की अध्यक्षता में जोधपुर जिला के अधीनस्थ न्यायालयों में पदस्थापित समस्त पीठासीन न्यायिक अधिकारीगण के साथ वर्चुअली वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला के सचिव डॉ. मनीष हरजाई द्वारा किया गया। बैठक में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सैशन न्यायाधीश), जोधपुर जिला पूरण कुमार शर्मा द्वारा आगामी एस०बी०आई० की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत तथा राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के संबंध में जोधपुर जिला एवं नवगठित फलौदी जिला के समस्त पीठासीन अधिकारीगण को अधिकाधिक प्रकरणों को राष्ट्रीय लोक अदालत में रैफर करने एवं पक्षकारान के मध्य कॉउन्सलिंग करवाकर प्रकरणों का निस्तारण करवाने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किये गये।

न्यायाधीश शर्मा ने सभी न्यायिक अधिकारीगण को न्यायालयों में लंबित 5 वर्ष व 10 वर्ष व उससे अधिक पुराने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता से मामलों की सुनवाई कर उनका निस्तारण के दौरान उनके निर्णयों की गुणवत्ता के संबंध में निर्देश प्रदान किए गए।बैठक में जोधपुर जिला के न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *