Advertisement

हेमसिंह भड़ाना को दी श्रद्धांजलि, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने परिवार से मिलकर जताई संवेदना

blank

खैरथल-तिजारा । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शनिवार को पूर्व मंत्री स्वर्गीय हेमसिंह भड़ाना के निवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के सदस्यों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा, “हेमसिंह भड़ाना का सार्वजनिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।” उपमुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

उन्होंने कहा कि इस अपूरणीय क्षति को भर पाना संभव नहीं है, लेकिन पूरा प्रदेश इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी दिवंगत पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए गए जनसेवा कार्यों को याद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *