Advertisement

हाई टेंशन लाइन छूने से बस में दौड़ा करंट, आग लगने से 3 की मौत, 10 से ज्यादा झुलसे

blank

जयपुर | राजधानी से करीब 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर में मंगलवार को एक बस हाई टेंशन लाइन से टकरा गई बस में करंट आ गया जिसके बाद आग लग गई इस दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 से ज्यादा मजदूर झुलस गए
जानकारी के अनुसार स्लीपर बस में करीब 65 लोग सवार थे जिसमें ज्यादातर मजबूर थे उन्हें टोडी स्थित ईंट भट्ठे पर ले जाया जा रहा था बस की छत पर बाइक सिलेंडर और अन्य सामान रखा था कच्चे रास्ते से गुजरते समय यह बस की छत पर रखा सामान हाइट टेंशन लाइन से छू गया और उसे आग लग गई कुछ देर में बस आज का गोला बन गई ज्यादातर सवारीयो ने समय रहते कूद कर अपनी जान बचाई वहीं पांच लोग करंट और आग की चपेट मे आने से खुद को नहीं बचा पाए इस हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर आए और आग बुझाने और यात्रियों को बाहर निकलने में मदद की हालांकि इस दौरान सिलेंडर में विस्फोट से उन में भी दहशत व्याप्त हो गई सूचना मिलने पर जयपुर कलेक्टेर जितेंद्र सोनी भी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यो का जायजा लिया

बस में 65 पैसेंजर्स थे सभी लोग पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे और राजस्थान में मजदूरी के लिए ईंट भट्ठे पर आए थे ईट भट्टे पर पहुंचने से करीब 300 मीटर पहले हादसा हो गया हादसे में नसीम (50) पुत्र अली हुसैन और सहीनम (20) पुत्री नसीम की मौत हो गई वही एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है इस हादसे में जल से 5 से ज्यादा लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है इनमें से नजमा (40) पत्नी नसीम, सितारा (49) पत्नी नूर मोहम्मद, अजहर (10) पुत्र नसीम, अल्ताफ (19) पुत्र नूर मोहम्मद और नसीम (19) पत्नी नवाब हुसैन है वही सीएचसी शाहपुरा में चंदा (40) पत्नी जब्बर हुसैन भर्ती है

इस हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहत नेताओं ने संवेदना जताई

पिछले 15 दिनों में बस जलने की यह पांचवीं घटनाएं अब तक जिंदा चलने से 50 यात्रियों की मौत हो गई

14 अक्टूबर: जैसलमेर जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी इस हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई थी

24 अक्टूबर:कुरनूल में एक बस से बाइक टकराने के बाद आग लग गई थी और हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई 19 यात्रियों ने बस से कूद कर जान बचाई

25 अक्टूबर: एमपी के अशोक नगर जिले में शिवपुरी के पिछोर से इंदौर जा रही बस में आग लग गई थी कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ

26 अक्टूबर: लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस वे पर चलती एक बस का टायर फट गया इसके बाद बस में आग लग गई बस में 70 यात्री सवार थे सभी बाल-बाल बचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *