Advertisement

हरे चारे की आड़ में अफीम की खेती का भंडाफोड़, 590 पौधे जब्त, दो किसान गिरफ्तार

blank

जोधपुर। जोधपुर डीएसटी व आसोप थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हरे चारे की फसल की आड़ में की जा रही अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश किया है। भोपालगढ़ क्षेत्र के टूडियाना गांव में दो अलग-अलग खेतों से पुलिस ने करीब 590 अफीम के पौधे जब्त किए हैं। मामले में दो खेत मालिकों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस वृताधिकारी भूराराम खिलेरी के नेतृत्व में आसोप थाना अधिकारी पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह मय जाब्ता शनिवार शाम टूडियाना गांव स्थित खेतों में पहुंचे। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दो स्थानों पर दबिश दी। खेतों की तलाशी के दौरान हरे चारे की फसल के बीच छुपाकर उगाए गए अफीम के पौधे मिले।

पुलिस के अनुसार,

  • पप्पू राम पुत्र दाउराम, निवासी मिडोली के खेत से करीब 320 अफीम के पौधे बरामद किए गए।
  • वहीं अर्जुन राम पुत्र घेवर राम, निवासी टूडियाना के खेत से करीब 270 पौधे जब्त किए गए।

दोनों खेतों में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर लिया। जब्त पौधों की गिनती कर उन्हें कब्जे में ले लिया गया है और नियमानुसार आगे की जांच जारी है।

वृताधिकारी भूराराम खिलेरी ने बताया कि क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों की खेती या तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *