भिवाड़ी: सिविल एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी का दो वर्ष का प्रोबेशन काल पूर्ण होने के बाद स्थायीकरण होने पर न्यायालय परिसर में हर्ष का माहौल देखा गया। इस अवसर पर भिवाड़ी बार के अधिवक्ताओं ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया।
स्वागत समारोह में भिवाड़ी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन ने कहा कि प्रोबेशन काल के दौरान किरण राठी ने न्यायिक कार्यों को निष्पक्षता, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निभाया। उन्होंने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण राठी ने इस अवसर पर अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका कार्यकाल भिवाड़ी में अत्यंत अच्छा और स्मरणीय रहा। उन्होंने कहा कि न्यायिक कार्यों के संचालन में अधिवक्ताओं का निरंतर सहयोग मिला, जिसे वह हमेशा याद रखेंगी।
समारोह के दौरान उन्होंने भी अधिवक्ताओं का मुंह मीठा करवा कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर एडवोकेट शाहिद हुसैन, सुभाष दायमा, जसवीर दायमा, हसीन खान, वीरेंद्र गर्ग, प्रवीण दायमा, इसराक खान, जसविंद्र, अभय सिंह यादव, संदीप यादव, विशाल यादव, सुनील शर्मा, अलीशेर, अंजू चौहान, पदम यादव, अतीक अहमद, साजिद खान सहित कई वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply