जिले के सभी कार्यालयों में होगा शपथ ग्रहण समारोह
जोधपुर। भारत के लौह पुरुष एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को देशभर में ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर जोधपुर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, संस्थानों एवं विभागीय कार्यालयों में शुक्रवार, 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता शपथ ग्रहण समारोह सहित विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय), जोधपुर ने दी


Leave a Reply