Advertisement

खेड़ापा पुलिस की सख्त कार्रवाई: सड़क सुरक्षा अभियान में 18 वाहनों के चालान, नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा

blank

बावड़ी । राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार खेड़ापा पुलिस ने 13.से 28 सितंबर तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 62 पर खेड़ापा पुलिस थाने के सामने देर रात तक तेजगति से वाहन चलाना, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना, वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का उपयोग नहीं करने वाले वाहन व राष्ट्रीय राजमार्ग 62 पर अवैध पार्किंग करने एवं राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर रोंग साईड वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध सघन नाकाबन्दी कर उल्लंघनकर्ताओं के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही जिसके तहत 18 वाहनों के चालान किए। पुलिस थाना खेड़ापा के एएसआई थाना प्रभारी महिपाल जाजडा ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस खेड़ापा के थानाधिकारी लाखाराम जाखड़ के निर्देश पर पुलिस थाने के सामने एनएच 62 पर बाइक चालकों को सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सलाह दी एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी और हेलमेट नहीं पहनने पर बाइक चालकों व वाहन चालकों के सीट बेल्ट लगे नहीं होने एवं ओवरलोड वाहनों के चालान काटे गए। कांस्टेबल ओमप्रकाश काला, हरिराम, महेंद्र सांगवा, सुरेन्द्र आदि जनों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *