Advertisement

सखी वन स्टॉप सेंटर का किया आकस्मिक निरीक्षण

blank

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण निर्देशों की पालना में व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), जोधपुर महानगर अजय शर्मा, के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सेंटर में प्रवेशित होने वाली महिलाओं के केस रजिस्टर का अवलोकन कर विधिक सहायता की इच्छुक महिलाओं को उचित विधिक सहायता आवश्यक रूप से उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये तथा उनके भोजन, चिकित्सा, उनके रहन-सहन, साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल कर सेंटर की प्रबंधक को साफ-सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने बाबत् भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक सहित अन्य कार्मिक भी उपस्थित रहे।
सखी केन्द्र का उद्देश्य पीड़ित महिला को एक ही स्थान पर आपातकालीन राहत सेवाएं, चिकित्सकीय/मनोचिकित्सकीय सेवाएं, पुलिस सहायता, परामर्श सुविधाएं, कानून संबंधी सहायता एवं अस्थाई आवास आदि सुविधाएं तत्काल निः शुल्क उपलब्ध करवाना हैं। साथ ही यह केन्द्र 24 घण्टे संचालित होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *