Advertisement

संसदीय कार्य मंत्री पटेल ने की जनसुनवाई, पंचायती राज और नगरीय निकाय परिसीमन जन-भावनाओं के अनुरूप

blank

जोधपुर |संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा भी उपस्थित रहे।

पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पंचायती राज और नगरीय निकायों का परिसीमन जन-भावनाओं के अनुरूप संपन्न किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि परिसीमन प्रक्रिया में स्थानीय आवश्यकताओं, भौगोलिक परिस्थितियों और क्षेत्रीय विषमताओं का गहन अध्ययन किया गया है, ताकि आमजन की आवश्यकताएँ बेहतर तरीके से पूरी की जा सकें।

लूणी विधानसभा क्षेत्र में 41 नई पंचायतों और झंवर पंचायत समिति का गठन
विधानसभा क्षेत्र लूणी में 41 नई ग्राम पंचायतों का गठन किया गया है। इसके साथ ही झंवर पंचायत समिति का गठन भी किया गया है, जिसका मुख्यालय पाल रोड पर स्थित रहेगा। इस कदम से स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार होगा और जनसेवाओं की पहुँच में भी वृद्धि होगी।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मंत्री पटेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह परिसीमन आम जनता के हित में है और इससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

अधिकारी जिम्मेदारी से काम करें
पटेल ने इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे लोक सेवाओं और जन सुविधाओं की नियमित एवं निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सुशासन और जनकल्याण के लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता से अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण रावतराम बिंजारिया, गोविंद टाक, राकेश बिश्नोई, दिनेश राजपुरोहित, महेंद्र सिंह बेरू, सुमेर सिंह राजपुरोहित, सिकंदर बक्श और भल्लाराम पटेल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *