Advertisement

संसदीय कार्य मंत्री काजरी में ‘आपकी पूंजी,आपका अधिकार’ अभियान के जिला स्तरीय शिविर का करेंगे शुभारंभ


जोधपुर। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल शुक्रवार को जोधपुर आयेंंगे।
पटेल शुक्रवार को काजरी ऑडिटोरियम में आईसीआईसीआई बैंक के तत्वावधान में अनक्लेमड एसेटस इन फाइनेंसियल सेक्टर के ‘आपकी पूंजी आपका अधिकार’ अभियान के तहत आयोजित जिला स्तरीय शिविर में भाग लेंगे। दोपहर में पाल मेला मैदान में सांसद खेल महोत्सव-2025 लूणी के ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
संसदीय कार्य मंत्री दोपहर 1.30 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान धवा में सांसद खेल महोत्सव धवा के ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे। 3 बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान केरू में सांसद खेल महोत्सव केरू के ब्लॉक स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लेंगे।
पटेल सांय विधानसभा क्षेत्र लूणी में विभिन्न स्थानों पर स्थानीय सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सांय सर्किट हाऊस जोधपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *