जोधपुर। राज्य सरकार की पहल पर शहरी नागरिकों को प्रदत्त सेवाओं के त्वरित निस्तारण, जन समस्याओं के समाधान तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ‘शहरी सेवा शिविर-2025’ आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों का शुभारंभ 17 सितंबर किया गया है। शिविर प्रतिदिन प्रातः 9.30 बजे से सायं 6 बजे तक वार्डवार निर्धारित स्थलों पर आयोजित हों रहे है।
8 व 9 अक्टूबर को यहां शिविर होंगे आयोजित
नगर निगम दक्षिण में 8 व 9 अक्टूबर को वार्ड संख्या 71 से 80 तक के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय लाल मैदान, पावटा सी रोड जोधपुर में शिविर आयोजित होगा। जबकि नगर निगम उत्तर में 8 व 9 अक्टूबर को वार्ड संख्या 61 से 80 के लिए कीर्ति नगर हुडको क्वॉटर जोधपुर में शिविर आयोजित होगा


Leave a Reply