जोधपुर। राज्य सरकार की पहल पर शहरी नागरिकों को प्रदत्त सेवाओं के त्वरित निस्तारण, जन समस्याओं के समाधान तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक ‘शहरी सेवा शिविर-2025’ आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों का शुभारंभ 17 सितंबर किया गया है। शिविर प्रतिदिन प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक वार्डवार निर्धारित स्थलों पर आयोजित हों रहे है।
यहां होंगे शिविर आयोजित
नगर निगम उत्तर में 26 व 27 सितम्बर को वार्ड संख्या 35 से 43 तक के लिए घंटाघर में शिविर आयोजित होगा। जबकी नगर निगम दक्षिण में 25 व 26 सितम्बर को वार्ड संख्या 21 से 30 तक के लिए सामुदायिक भवन, गली नंबर 2, मिल्कमैन कॉलोनी, जोधपुर में शिविर लगेगा।


Leave a Reply