जोधपुर। भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग राजस्थान द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के संदर्भ में जारी निर्देशों की अनुपालना में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला कलेक्टर प्रथम जवाहर चौधरी ने आदेश जारी कर कार्यक्रम की गतिविधियों का समयबद्ध संचालन, बीएलओ / बीएलए / सुपरवाईजर/राजनैतिक दलों से प्राप्त शिकायतों व उनके निवारण के लिए जिला स्तर पर हेल्प डेस्क (दूरभाष संख्या 0291-2948717) का गठन किया गया है।
निम्नानुसार अधिकारी/ कार्मिकों को नियुक्त किया
आदेश के तहत उम्मेद सिंह (9828133746 ) प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को प्रभारी हेल्प डेस्क, राजु सिंह( 9079102108) अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय को सहायक प्रभारी हेल्प डेस्क, महेंद्र सिंह( 935231802) सहायक प्रशासनिक अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय जोधपुर को नियुक्त किया गया है।
आदेश अनुसार गठित हेल्प डेस्क के द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जिलास्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना, निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अनुसार परिगणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण की निगरानी, समस्त नोडल अधिकारियों तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए नोडल अधिकारियों तथा ईआरओ के स्तर से आ रही समस्यों से यूपी जिला निर्वाचन अधिकारी से अवगत करवाना एवं उनका निराकरण करना अधिकारी किए जाएंगे।


Leave a Reply