Advertisement

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा क्षेत्रीय फील्ड विजिट किया गया

blank

जोधपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी द्वारा शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र 130-लूणी के अंतर्गत कुड़ी भगतासनी क्षेत्र के बूथ संख्या 266 से 268, 270 से 272, 274, 275, 281, 282, 286, 287 एवं 288 का भौतिक निरीक्षण किया गया।

फील्ड विजिट के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओ.) को मतदाता मैपिंग की प्रगति बढ़ाने के निर्देश प्रदान किए गए। उन्होंने मतदाताओं को परिगणना प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा घर-घर संपर्क के माध्यम से अधिकतम मतदाताओं को जोड़ने पर बल दिया।

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी चौधरी द्वारा विधानसभा क्षेत्र 131-बिलाड़ा में मतदाता मैपिंग की प्रगति कम रहने वाले भागों के एईआरओ, सुपरवाइजर्स एवं बी.एल.ओ. की बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान उन्हें बी.एल.ओ. ऐप का हैंड-ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया गया तथा सभी को अपने क्षेत्र में मतदाता मैपिंग में सुधार लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *