जयपुर | विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की धर्मपत्नी इंदिरा देवी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार सुबह उनके अजमेर स्थित निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की मुख्यमंत्री ने इंदिरा देवी के पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की इस दौरान उन्होंने देवनानी परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की और कहा कि इंदिरा देवी का जीवन सादगी, सेवा और पारिवारिक मूल्यों का उदाहरण था मुख्यमंत्री के साथ प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय भाजपा पद अधिकारी उपस्थित रहे
विधानसभा अध्यक्ष देवनानी की पत्नी को सीएम भजनलाल ने दी श्रद्धांजलि


Leave a Reply