जोधपुर । राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) के तहत उद्यमिता विकास कार्यक्रम की श्रृंखला में राज्य स्तरीय एक दिवसीय पशुपालन कार्यशाला का आयोजन गुरुवार को जोधपुर के आरटीडीसी होटल घूमर में किया गया। यह कार्यशाला अतिरिक्त निदेशक, पशुपालन विभाग, जोधपुर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न संभागों से आए पशुपालकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को आधुनिक पशुपालन तकनीकों, उद्यमिता विकास और विभागीय योजनाओं से अवगत कराना था, ताकि उनकी आयवृद्धि को बढ़ावा दिया जा सके और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जा सकें।
कार्यशाला में विशेषज्ञों ने विभिन्न पशुपालन गतिविधियों पर तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी दी। इस दौरान डॉ. संजय सिंघवी ने बकरी पालन, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह ने कुक्कुट पालन, डॉ. जगजीवन राव ने राष्ट्रीय पशुधन मिशन (NLM) की योजनाओं पर चर्चा की। इसके अलावा, डॉ. नरेन्द्र मेड़तिया ने अश्व और शूकर पालन के बारे में जानकारी दी, जबकि संदीप कुमार, महाप्रबंधक एसबीआई ने पशुपालन के लिए ऋण और वित्तीय सहायता से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला में संयुक्त निदेशक, पशुपालन जोधपुर डॉ. संजय व्यास, सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. रतनलाल जीनगर, डॉ. विठ्ठल नागर, डॉ. राजेश चितारा सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. महेश सोलंकी और डॉ. जहीन अहमद काजी द्वारा किया गया।
समापन के अवसर पर अतिरिक्त निदेशक, पशुपालन जोधपुर डॉ. मनमोहन नागौरी ने समस्त पशुपालकों, विशेषज्ञों और आयोजन दल को सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने और पशुधन क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।


Leave a Reply