खैरथल-तिजारा । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ‘नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान’ थीम के तहत 10 से 25 दिसम्बर तक प्रदेशभर में भव्य कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए बुधवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट की अध्यक्षता में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी आयोजनों की रूपरेखा और क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार के दो वर्षों के कार्यकाल के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों को भव्य और सफल बनाना सुनिश्चित करें। 10 दिसम्बर को जयपुर में प्रवासी राजस्थानी दिवस के अवसर पर ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी, व्यापार प्रोत्साहन नीति, सेमीकंडक्टर पॉलिसी, एयरोस्पेस एंव डिफेंस पॉलिसी समेत कई महत्वपूर्ण नीतियों का विमोचन किया गया।
इसके अलावा, आगामी दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:
- 11 दिसम्बर: एनआरआर चैप्टर्स के साथ संवाद एवं विधानसभा क्षेत्रों के लिए रथों की रवानगी
- 12 दिसम्बर: नवाचार दिवस (कॉन्क्लेव) और स्टार्टअप कॉन्क्लेव का आयोजन
- 13 दिसम्बर: 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान का शुभारंभ
- 14 दिसम्बर: स्वच्छता अभियान और स्वच्छ भारत मिशन
- 15 दिसम्बर: राज्य स्तरीय समारोह के तहत शिलान्यास और लोकार्पण कार्य
- 16 दिसम्बर: जिला स्तर पर तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ
- 17 दिसम्बर: ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का शुभारंभ
- 18 दिसम्बर: महिला सम्मेलन और सरस राज सखी राष्ट्रीय मेला
- 19 दिसम्बर: किसान सम्मेलन और कृषि नीति का विमोचन
- 21 दिसम्बर: रन फोर विकसित राजस्थान कार्यक्रम
- 22 दिसम्बर: युवा रोजगार दिवस और नियुक्ति पत्र वितरण
- 23 दिसम्बर: पर्यावरण संरक्षण अभियान और पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम
- 24 दिसम्बर: पर्यटन कॉन्क्लेव और नई पर्यटन नीतियों का विमोचन
- 25 दिसम्बर: सुशासन दिवस पर मिशन कर्मयोगी और सुशासन शपथ समारोह
बैठक में कोषाधिकारी सुरेश कुमार बंसल, समाज कल्याण अधिकारी रमेश देहमीवाल, उपनिदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग वीरेंद्र त्यागी, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग ओम प्रकाश सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप देकर कार्यान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।


Leave a Reply