जैसलमेर । दिल्ली से वापस लौटते वक्त, मगा राम पंवार को राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन (RGPRS) का राजस्थान प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर उनके सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस आयोजन में जैसलमेर और आसपास के क्षेत्रों के कई प्रमुख व्यक्ति शामिल हुए तथा पवार का माल्यार्पण व जैसलमेरी साफा द्वारा भव्य व गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर, खटन खान (पूर्व सेवा दल अध्यक्ष, जैसलमेर), शिवा राम पंवार (पूर्व युथ अध्यक्ष, पोकरण), गनी खान (जेतसर), नरपत राम पंवार (जिला संयोजक LSP, जैसलमेर), शेरा राम पंवार, ओमा राम सेजू, अनोपा राम पंवार, शौकत खान (इंद्रा नगर), असरद खान, जमशेर खान, दीपा राम नायक (पूर्व जिला परिषद सदस्य), किरता राम, मोहन राम, चुतरा राम (नेतासर), गनी खान मेहर (जेतपुरा) सहित कई अन्य साथी मौजूद थे।
मगा राम पंवार ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस संगठन को और मजबूत करने के लिए वे पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने संगठन की दिशा और नीति पर भी जोर दिया और अपने सभी सहयोगियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की।


Leave a Reply