Advertisement

राजस्व कार्यों में अनियमितता एवं गड़बड़ी पर पटवारी एवं भू-अभिलेख निरीक्षक बर्खास्त

जोधपुर। जिला कलक्टर (भू-अभिलेख) गौरव अग्रवाल ने राजस्व कार्यों में अनियमितता एवं राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी के प्रकरण में कठोर कार्रवाई करते हुए संबंधित कार्मिकों को सेवा से पृथक करने के आदेश जारी किए हैं।

राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं पुनर्विचार) नियमावली, 1958 के नियम-14(6) के अंतर्गत की गई इस कार्रवाई में पटवार मण्डल मलार, तहसील पीपाड़ शहर की अतिरिक्त प्रभारधारी तथा मूलतः पटवार मण्डल बोयल की पटवारी रेणुका चौधरी एवं तहसील बिलाड़ा के भावी ग्राम के भू-अभिलेख निरीक्षक भंवरलाल जांगिड़ को विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर राज्य सेवा से बर्खास्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *