तिजारा। राजस्थान शिक्षा संघ (अंबेडकर) के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण बारूपाल, प्रदेश महामंत्री सोहन जोरम, प्रदेश सभा अध्यक्ष सत्य प्रकाश, प्रदेश सलाहकार देशराज राय, एवं किशोर गोरा का तिजारा में स्वागत किया गया। इस भव्य स्वागत कार्यक्रम का आयोजन संगठन के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार माजरा के नेतृत्व में किया गया, जहां तिजारा इकाई ने टोल टैक्स तिजारा स्थित मंगलम रेस्टोरेंट पर उन्हें सम्मानित किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर जिला कार्यकारिणी एवं खैरथल-तिजारा क्षेत्र की कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जिला शाखा और समस्त ब्लॉक कार्यकारिणी शिक्षक एवं शिक्षार्थियों के हित में निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी शिक्षकों के साथ अन्याय हुआ है, वहां जिला कार्यकारिणी हमेशा उनके साथ खड़ी रही है और संघर्ष करती रही है।
प्रदेश महामंत्री सोहन जोरम ने आगामी 19 दिसंबर को नाथद्वारा, राजसमंद में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मेलन में तिजारा से अधिक से अधिक संख्या में शिक्षकों के भाग लेने का आह्वान किया। ब्लॉक अध्यक्ष रघुवीर ने इस सम्मेलन में सैंकड़ों शिक्षकों के भाग लेने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर गिर्राज केला (जिला संरक्षक), कृष्ण भाटिया (जिला संयोजक), रघुवीर (ब्लॉक अध्यक्ष), खेमचंद चौहान (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष), अजीत सिंह, ग्यारसी लाल (ब्लॉक महामंत्री), राहुल केला (ब्लॉक कोषाध्यक्ष), विक्रम मीणा, सरजीत कुमार, सुनील वर्मा, अभिषेक कुमार, बुधन लाल मीणा, मनीष कुमार, रणजीत, रामसिंह, दिलखुश, संजय बेनीवाल, सुभाष, शैलेंद्र सैनी, हरिसिंह लवानिया सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।


Leave a Reply