Advertisement

राजकीय बालिका एवं शिशु गृह का किया औचक निरीक्षण

blank

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के एक्शन प्लान में प्रदत्त निर्देशों की पालना में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अजय शर्मा, एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर राकेश रामावत के द्वारा मंगलवार को राजकीय बालिका एवं शिशु गृह, जोधपुर का औचक मासिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान गृह में निवासरत बच्चों से वार्तालाप की गई और उनके भोजन, चिकित्सा सुविधा, रहन-सहन व अन्य मूलभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की गई व साफ-सफाई व्यवस्था बाबत् आवश्यक निर्देश प्रदान किये। साथ ही रालसा, जयपुर के निर्देशानुसार राजकीय बालिका गृह, जोधपुर में स्थापित पालना गृह का भी निरीक्षण किया गया। राजकीय बालिका गृह में स्थापित पालना गृह में वर्ष 2024 से अब तक एक नवजात को रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *