Advertisement

मोबाइल टावरों से RRU चोरी का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

blank

जोधपुर: जोधपुर ग्रामीण की बोरुंदा पुलिस ने मोबाइल टावरों से RRU (रेडियो रिसीवर यूनिट) चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में महिपाल पुत्र किसना राम निवासी कोसाणा थाना पीपाड़ शहर और राकेश पुत्र रामनिवास निवासी खवासपुरा थाना बोरुंदा शामिल है इन दोनों ने बोरुंदा और रणसीगांव में लगे एयरटेल मोबाइल टावरों से आर आर यू चोरी करने की बात स्वीकार की है प्रकरण के अनुसार इंडस टावर सिक्योरिटी कंपनी के प्रभारी उम्मेद सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि 17 अप्रैल 2025 की रात को दोनों स्थानों के मोबाइल टावरों से लाखों रुपए की कीमत के आर आर यू चोरी हो गए थे जिससे कंपनी को भारी नुकसान हुआ है और नेटवर्क सेवाएं भी बाधित हुई है प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार की है चोरी किए गए माल की बरामदगी के प्रयास जारी है मोबाइल टावरों से चोरी के इस प्रकरण का खुलासा करने में अहम भूमिका निभाने वाले थाना अधिकारी सुजानाराम, सहायक उप निरीक्षक सुखी और कांस्टेबल रामनरेश व श्यामलाल को जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *