Advertisement

मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख आर्थिक सहायता की घोषणा

blank

जोधपुर | राज्य सरकार ने फलोदी बस हादसे के पीड़ित परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान कर दिया है हर मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा हादसे की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभारी और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सुबह जोधपुर पहुंचे थे प्रभारी मंत्री ने जोधपुर कलेक्ट्रेर गौरव अग्रवाल से घटना की जानकारी ली और फलोदी प्रशासन से बात की

दरअसल रविवार शाम को मतोङा थाना क्षेत्र में हुए हादसे में 10 महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हुई है रविवार आधी रात बाद महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी पर कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारङा समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में परिजनों ने मृतक परिवार को 25-25 लाख रुपए और एक सदस्य को नौकरी और घायलो को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर धरना शुरू किया लोग मोर्चरी के बाहर सड़क पर बैठ गए आज सुबह तक धरना प्रदर्शन किया गया इसके बाद जिला प्रशासन की और से धरना स्थल पहुंचे रसद अधिकारी अंजुम ताहिर सामा ने बताया कि प्रत्येक मृतक को 10-10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा तीन या अधिक मृतक एक ही परिवार के होने पर अधिकतम 25 लाख रुपए दिए जाएंगे और गंभीर घायलों को 2 लाख और सामान्य घायलों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे सरकार ने घटना की जांच की घोषणा की है इसके अलावा पीएम राहत कोष से भी मृतक आश्रितों को 2 लाख दिए जाएंगे इसके साथ ही अस्पताल मोर्चरी के बाहर धरना समाप्त हो गया कांग्रेस नेता करण सिंह उचियारङा ने कहा कि हम सरकार की मांग से सहमत है लेकिन सरकार ने इसमें देरी की है


इससे पहले सर्किट हाउस में मीडिया से मंत्री दिलावर ने कहा कि सारी मांगे कभी किसी की मानी नहीं गई है लेकिन सरकार वाजिब मांगे जरुर मानेगी मंत्री ने दुर्घटना के करणों की जांच करने की बात कही दिलावर ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के प्रति सरकार संवेदनशील है सरकार पीड़ित परिवारों की यथोचित मदद के लिए प्रतिबद्ध है शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि खड़े ट्रेलर में गाड़ी घुस गई ड्राइवर को झपकी भी आ सकती है खड़ी गाड़ी में जाकर गाड़ी घुसने पर सामान्यत ड्राइवर को झपकी आना कारण सामने आता है हाईवे पर सड़क पर ट्राले के खड़े होने से दुर्घटना की बात पर दिलावर ने कहा कि यह जांच का विषय है हमारे अधिकारी इसकी जांच करेंगे भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो इसको लेकर काम किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *