ऑनलाइन मोबाइल नंबर जोड़ने व फॉर्म सबमिट करने की प्रक्रिया समझाई गई
जोधपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के अंतर्गत गुरुवार को पंचायत समिति सेखाला के सभागार में मतदाता सूची अद्यतन एवं SIR संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद जोधपुर द्वारा की गई, जिन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को SIR की प्रक्रिया, उसके उद्देश्य और चरणबद्ध क्रियान्वयन की जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाए रखने के लिए प्रत्येक स्तर पर समन्वित एवं जिम्मेदाराना प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम में ऑनलाइन मतदाता सेवाओं की संपूर्ण प्रक्रिया का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें मतदाता द्वारा अपने मोबाइल नंबर को वोटर लिस्ट में जोड़ने, अन्य विवरण अपडेट करने तथा Enumeration Form (EN Form) को ऑनलाइन सबमिट करने की चरणबद्ध विधि समझाई गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि डिजिटल अद्यतन से पारदर्शिता बढ़ेगी और निर्वाचन प्रक्रिया अधिक सुगम एवं सुरक्षित होगी।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायक शेरगढ़ बाबूसिंह राठौड़ सहित विधानसभा क्षेत्र शेरगढ़ के सभी जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण में बताई गई सभी प्रक्रियाओं को फील्ड स्तर पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए, ताकि पात्र मतदाताओं को ऑनलाइन सुविधाओं का अधिकतम लाभ मिल सके और मतदाता सूची को शत-प्रतिशत अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।


Natalie3351
https://shorturl.fm/FxSZa