जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) जोधपुर जिला डॉ. मनीष हरजाई, द्वारा शुक्रवार को महिला बदी सुधार गृह, केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। सचिव डॉ मनीष हरजाई द्वारा जेल में रसोई घर, साफ-सफाई इत्यादि का जायजा लिया गया तथा बंदियों से वार्ता की गई। वार्ता के दौरान बंदियों से उनके स्वास्थ्य के बारें में व प्रत्येक बंदी के अधिवक्ता है या नहीं व उनके प्रकरणों में नियुक्त अधिवक्ता द्वारा पैरवी की जा रही है या नहीं, इस बारे में बंदीयों से जानकारी ली गई।
- जेल विधिक सहायता क्लिनिक का भी किया निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान सचिव द्वारा जेल में संचालित जेल विधिक सहायता क्लिनिक का निरीक्षण भी किया गया। किसी भी बंदी के अधिवक्ता नहीं होने पर निःशुल्क विधिक सहायता के तहत फॉर्म भरवाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अविलंब प्रेषित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश किए गए। - विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
महिला बंदी सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर जिला डॉ. मनीष हरजाई द्वारा विधिक जागरूकता शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में सचिव द्वारा उपस्थित बंदियों को नालसा व रालसा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विधिक जानकारी प्रदान की गई तथा साथ ही महिला बंदियों के अधिकार, निःशुल्क विधिक सहायता सहित विभिन्न विधिक सेवाओं के बारें में भी महिला बंदियों को अवगत कराया गया।


Leave a Reply