महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं गौशाला मैदान शिविरों में 200 से अधिक प्रशिक्षणार्थियों ने लिया प्रशिक्षण
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से अधिकाधिक भागीदारी का किया आह्वान
जोधपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के तहत जोधपुर जिले में Online Enumeration Form जागरूकता के उद्देश्य से निरंतर विशेष सहायतार्थ शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को गौशाला मैदान, रातानाड़ा तथा महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, जोधपुर में शिविर आयोजित किए गए।
गौशाला मैदान शिविर में प्रातः 9 बजे आरंभ हुए प्रशिक्षण सत्र में लगभग 38 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। शिविर में निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को voters.eci.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की चरणबद्ध प्रक्रिया समझाई। मौके पर ही कई प्रशिक्षणार्थियों द्वारा Enumeration Form भरकर सबमिट किए गए। अधिकारियों ने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे अपने परिचितों, विद्यार्थियों एवं सहकर्मियों को भी ऑनलाइन फार्म भरने के लिए प्रेरित करें।
इसी प्रकार, महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज जोधपुर में आयोजित शिविर में लगभग 190 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। इस शिविर में भी उपस्थित विद्यार्थियों एवं कार्मिकों को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षणार्थियों को ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज — ईपीआईसी नंबर, आधार कार्ड एवं उससे लिंक मोबाइल नंबर, 2002 की मतदाता सूची से सीरियल नंबर आदि की जानकारी दी गई।
इन शिविरों के माध्यम से मतदाताओं को यह बताया जा रहा है कि वे “फिल एन्यूमरेशन फॉर्म” विकल्प चुनकर ओटीपी सत्यापन के पश्चात आसानी से आवश्यक विवरण भर सकते हैं। इस पहल का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक को ऑनलाइन पद्धति से जुड़कर मतदान प्रणाली को सुदृढ़ बनाना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि जिले में चल रहा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान पारदर्शी, समावेशी एवं नागरिक-सहभागी प्रक्रिया का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे स्वयं एवं अपने परिवार के सदस्यों को विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के लिए ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाने तथा गणना प्रपत्र भरने के लिए प्रेरित व जागरूक करें।
Online Enumeration Form भरने के लिए विशेष सहायतार्थ शिविर में प्रतिभागियों को लाने होंगे दस्तावेज
EPIC नंबर 2025 (वोटर कार्ड नंबर) तथा आधार नंबर तथा उससे लिंक मोबाइल फोन (OTP प्राप्त करने हेतु)।
2002 का वोटर आईडी कार्ड स्वयं अथवा परिवार के सदस्य (माता-पिता/दादा-दादी) का विवरण या 2002 की सूची में संबंधित विधानसभा का विवरण भाग संख्या वोटर क्रमांक (वोटर लिस्ट 2002 के अनुसार)।
आनलाईन फार्म भरने से पूर्व यह सुनिश्चित कर लिया जाए कि उनका आधार या वोटर आई.डी. में नाम एक ही है, अन्यथा आफलाईन बीएलओ के माध्यम से फार्म भरना सुनिश्चित करें।
हाल ही का फोटो / मोबाइल से लिया गया फोटो ताकि व्यक्ति 3-4 मिनट में ही अपनी ऑन-लाईन Online Enumeration Form भर सके।


Mitchell3833
https://shorturl.fm/NIDyn