बावड़ी । भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) द्वारा अटल स्मृति वर्ष एवं एसआईआर(बीएलए-2) के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला भाजपा के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी की अध्यक्षता में मंडल बावड़ी के मेघलाव तालाब स्थित शिव मंदिर में आयोजित हुई।
कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें पूर्व राज्यसभा सांसद रामनारायण डूडी, पूर्व राज्यमंत्री कमसा मेघवाल, एसआईआर (बीएलए-2) संभाग प्रभारी महेंद्र मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगराम विशनोई, जिलामहामंत्री शिवराम ग्वाला, यशपाल गोधा, जिलाउपाध्यक्ष प्रेमलता प्रजापत, ओम प्रकाश चोटिया, जयकिशन पंचारिया और भोपालगढ़ मंडल के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे कार्यकर्ता हमेशा पार्टी के हित में काम करें। पार्टी आपके हर प्रयास में आपके साथ खड़ी है। आगामी पंचायती राज चुनाव में हमें हर सम्भव प्रयास करके कमल खिलाने की कोशिश करनी चाहिए।”
कार्यशाला में अन्य प्रमुख वक्ताओं ने भी आगामी चुनावों के लिए पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय करने के बारे में अपने विचार साझा किए।
भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समस्त बूथ अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस कार्यशाला में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान बावड़ी मंडल अध्यक्ष रामदीन ग्वाला ने सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन का कार्य जेठाराम माचरा ने किया, जिन्होंने सभी को प्रेरित और उत्साहित किया।


Leave a Reply