Advertisement

भोपालगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक गीता बरवड़ का जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बनने के बाद पहला दौरा

blank

बावड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष बनने के बाद गीता बरवड़ ने अपनी विधानसभा क्षेत्र का पहला दौरा किया। इस दौरान वह बुचेटी ग्राम पंचायत पहुँचीं, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने उनका शानदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह में पूर्व पंचायत समिति सदस्य बस्ती राम बेनीवाल, सरपंच प्रतिनिधि फ़िरोज़ खाँ, वर्तमान पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि श्रवण भाटी, कार्यकर्ता बलदेव चौधरी और कई अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। सभी ने विधायका का माला और साल पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर विधायक गीता बरवड़ ने सभी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं को हल करने का विश्वास दिलाया।

कांग्रेस पार्टी के प्रति उनके समर्पण और मेहनत के लिए सभी ने गीता का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *