भिवाड़ी। मध्यप्रदेश कैडर के IAS अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भिवाड़ी में तीव्र आक्रोश फैल गया है। विप्र फाउंडेशन ने इस टिप्पणी को भारतीय नारी के सम्मान का घोर उल्लंघन बताते हुए विरोध दर्ज किया और एडीएम सुमित्रा पारीक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने कहा कि वीडियो में दिखाई गई भाषा न केवल ब्राह्मण समाज, बल्कि समग्र भारतीय नारी का अपमान है, और यह टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने वाली मानसिकता को बढ़ावा देती है। जिससे देशभर में भारी आक्रोश है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विप्र फाउंडेशन ने मांग की कि अधिकारी संतोष वर्मा को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटाया जाए और उन्हें कठोर कानूनी दंड दिया जाए।
फाउंडेशन का कहना है कि यह विवाद नहीं, बल्कि एक गंभीर सामाजिक अपराध है, जिसके खिलाफ समाज का हर वर्ग कार्रवाई की प्रतीक्षा कर रहा है।


Leave a Reply