Advertisement

भिवाड़ी में आईजी जयपुर रेंज की क्राइम मीटिंग, कानून-व्यवस्था मजबूत करने पर जोर

blank

भिवाड़ी । भिवाड़ी में गुरुवार को जयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस (IG) एच.जी. राघवेंद्र सुहास ने जिला भिवाड़ी में एक महत्वपूर्ण क्राइम मीटिंग का आयोजन किया। बैठक में जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और जिले के सभी थानाधिकारी उपस्थित थे। आईजी राघवेंद्र ने विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली और अपराधों की रोकथाम के लिए अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

आईजी ने विशेष रूप से औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों में सक्रिय निगरानी को प्राथमिकता देने की बात कही और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही, तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग और जनता के साथ बेहतर समन्वय को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिले में चल रही महत्वपूर्ण कार्रवाइयों की प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *