Advertisement

भिवाड़ी पुलिस ऑपरेशन: यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बड़ा एक्शन,कसा शिकंजा

WhatsApp Image 2025 11 21 At 6.39.34 PM

भिवाड़ी | भिवाड़ी पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों वाहन चालको के खिलाफ ऑपरेशन चलाते हुए जांच एवं चालान बनाने का नया रिकॉर्ड बनाया है

पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के कड़े निर्देशों पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अतुल साहू और वृत्ताधिकारी कैलाश चौधरी की मॉनिटरिंग में थानाधिकारी सचिन शर्मा ने पूरी टीम के साथ अभियान को अंजाम दिया।
गुरुवार देर शाम की गई नाकाबंदी में यातायात नियमों के उल्लंघन करने पर 32 वाहनों पर कार्रवाई की गई, जबकि शराब पीकर वाहन चलाने वाले 8 वाहन चालको पर कारवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान 12 नो-पार्किंग, 4 रॉन्ग साइड, 6 बिना हेलमेट, 1 पटाखा साइलेंसर, 1 बिना नंबर वाहन के चालान काटे गए।काली फिल्म वाले शीशे, अमानक नंबर प्लेट और सड़क जाम करने वाले वाहनों पर भी चालान बनाए गए

पुलिस के अनुसार नियम तोड़ने वालों चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। तथा भिवाड़ी में औचक निरीक्षण अभियान लगातार चलाया जाएगा

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा यातायात नियमो का पालन करे, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कानूनी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *