PHED ने 30 हजार रुपए के घरेलू पानी बिल थमाए, महिलाओं ने विधायक बाबा बालक नाथ को सुनाई पीड़ा, विधायक बोले पानी निःशुल्क
भिवाङी | शहर के यूआईटी सेक्टर 1 मनसा चौक के पास पिछले कई दिनों से पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को महिलाओं ने तिजारा विधायक बाबा बालक नाथ से समस्या के समाधान की गुहार लगाइ है महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीला चौहान ने बताया कि मंगलवार को तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ योगी की जनसभा में वार्ड नंबर 1UIT की महिलाओं ने पानी की समस्या को लेकर विधायक की जनसभा में पहुंची जहां महिलाओं ने
पानी की समस्या व किल्लत को लेकर विधायक को अवगत करवाया महिलाओं की पीड़ा को समझते हुए विधायक बाबा बालक नाथ ने तुरंत जल एवं स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को तत्काल समस्या समाधान के निर्देश दिए जिस पर विभागीय अधिकारियों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर ही पानी की समस्या का समाधान कराया
वहीं महिलाओं ने पीएचइडी विभाग द्वारा 30-30 हजार रुपए के बिल थमाने पर विधायक को बताया गया बाबा ने कहा की पानी का पैसा तो होना ही नहीं चाहिए मैं आगे बात करूंगा किसी से भी पानी का पैसा ना लिया जाए पानी पिलाने का तो पुण्य होता है


Annabelle701
https://shorturl.fm/7X4qr