Advertisement

भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र में कबाड़ गोदाम में लगी भयंकर आग, धमाकों से क्षेत्र में दहशत

blank

भिवाड़ी। भिवाड़ी के फूलबाग थाना क्षेत्र स्थित औद्योगिक इलाके के पास बने कबाड़ गोदाम में आज सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और कबाड़ में रखे खाली ड्रामों में जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज से पास के आवासीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही फूलबाग थाना पुलिस और दमकल विभाग की छह गाड़ियाँ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिशें शुरू कर दीं। दमकल कर्मचारी राजू ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे आग की सूचना मिली थी। जब वे मौके पर पहुंचे, तो आग काफी भयानक रूप ले चुकी थी। आसपास कई बड़ी कंपनियां और रिहायशी इलाके भी हैं। यह कबाड़ गोदाम एक कृषि भूमि में स्थित था और इसमें पहले भी आग लग चुकी है।

पुलिस ने आसपास के मकानों से लोगों को बाहर निकाला और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी। आग को बुझाने के लिए दमकलकर्मियों ने पूरी ताकत झोंकी और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *