भिवाड़ी । चौपानकी क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 19 वर्षीय युवक इमरान की मौत हो गई और उसके 15 वर्षीय भतीजे की हालत गंभीर है। हादसा सीएनजी पेट्रोल पंप के पास हुआ, जब चाचा-भतीजा बाइक पर लौट रहे थे। अज्ञात चौपहिया वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।
हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, इमरान को बचाया नहीं जा सका और रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 15 वर्षीय भतीजे की हालत नाजुक है और उसे रैफर कर दिया गया है।
सूचना मिलते ही चौपानकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही, घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।


Leave a Reply