Advertisement

भारतमाला एक्सप्रेस वे पर 15 लोगों की मौत के बाद एक्शन

blank

जोधपुर | फलोदी में भारतमाला एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में एक साथ हुई 15 मौतो के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दि है सोमवार को हाईवे किनारे से अवैध ढाबों को हटाया गया फलोदी में 15 श्रद्धालुओं की बलि लेने के बाद प्रशासन हरकत में आया भारतमाला एक्सप्रेस वे के किनारे से अवैध ढाबों को हटाने का विशेष अभियान सोमवार को चलाया गया बताया गया है कि हाइवे किनारे अवैध ढाबे खोले गए हैं इन ढाबों पर खाना खाने के लिए ट्रक ट्रेलर वाले रुकते हैं हाईवे किनारे अपने भारी वाहनों को पार्क कर देते हैं जिसकी वजह से हादसे होते रहते हैं रविवार को भी ढाबें के सामने खड़े टेलर से टेंपो ट्रैवलर टकराया था स्थानीय लोगों के अनुसार इन ढाबों पर शराब, डोडा और अफीम जैसी नशीली वस्तुए भी आसानी से उपलब्ध हो जाती है हादसे के बाद आज सुबह से ही प्रशासन द्वारा इन सभी अवैध ढबों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है जनता ने मांग की है कि प्रशासन इन ढाबों के संचालकों पर सख्त कार्रवाई करें और भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने के लिए नियमित निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *