Advertisement

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! HPCL में 700+ पदों पर निकली ‘ड्रीम जॉब’, सैलरी ₹5 लाख महीना!

Hp 1

HPCL Jobs 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, सिविल इंजीनियर, ऑफिसर और असिस्टेंट मैनेजर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एप्लिकेशन विंडो खुली हुई है।


Hindustan Petroleum Recruitment 2026: अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने शानदार मौका दिया है। कंपनी ने जूनियर एग्जीक्यूटिव, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, ऑफिसर और सीनियर पदों समेत विभिन्न कैटेगरी में 700 से अधिक रिक्तियों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार HPCL की आधिकारिक वेबसाइट [www.hindustanpetroleum.com](http://www.hindustanpetroleum.com) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फिलहाल आवेदन प्रक्रिया जारी है और एप्लिकेशन विंडो खुली हुई है।

Hp2

HPCL भर्ती 2026 के लिए योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इसमें  कम से कम 3 साल की ग्रेजुएशन, 3 साल का फुल-टाइम डिप्लोमा, साइंस ग्रेजुएट के साथ फायर एंड सेफ्टी डिप्लोमा, 4 साल का इंजीनियरिंग कोर्स, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA), कोस्ट अकाउंटेंट (CMA), MBA, पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, पर्सनल मैनेजमेंट, इंडस्ट्रियल रिलेशंस, साइकोलॉजी, हिंदी में पोस्ट ग्रेजुएशन, लॉ ग्रेजुएशन  जैसे कोर्स शामिल हैं। कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी मांगा गया है। उम्मीदवार जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसकी पूरी जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

Hp1

HPCL भर्ती में आवेदन कैसे करें

1. सबसे पहले HPCL की आधिकारिक वेबसाइट  [www.hindustanpetroleum.com](http://www.hindustanpetroleum.com)  पर जाएं।
2. होमपेज पर Our Current Openings  सेक्शन में जाएं।
3. वहां  Recruitment of Officers 2026 – Click Here to Apply  लिंक पर क्लिक करें।
4. अपनी बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
5. लॉगिन करने के बाद नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगरी, जेंडर, आईडी प्रूफ और पता जैसी जानकारी सावधानी से भरें।
6. पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके निर्धारित साइज में अपलोड करें।
7. अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें।

इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार  HPCL की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *