Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी बहुमत, जीत पर भिवाड़ी में जश्न, डीजे पर थिरकते कार्यकर्ता

blank

भिवाड़ी | बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जबरदस्त बहुमत से जीत की खबर जैसे ही आई, भिवाड़ी में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। क्षेत्रभर के भाजपाइयों और समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर अपने उत्साह का इजहार किया।

स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौराहों पर ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर विकास और सुशासन पर मुहर लगाई है।

भिवाड़ी मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, संगठन की कड़ी मेहनत और केंद्र सरकार की नीतियों का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने विजयी जुलूस भी निकाला, जिसमें बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल रही।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने शांतिपूर्वक और उत्साहपूर्ण माहौल में जीत का जश्न मनाया तथा बिहार की जनता के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *